चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में दिनांक जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर छेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा सालबनी जंगल मनिहार गोठ के पास चैकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त राम नाथ चौधरी पुत्र साधु राम चौधरी निवासी ग्राम जोशीपुरा सिमरन, थाना जोशीपुरा, जिला कैलाली, नेपाल हाल निवासी मसूरी उत्तराखंड उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 8.45 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध मे कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-66/2025 धारा 08/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत 8.45 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार |
















Leave a Reply