मानव तस्करी की रोकथाम हेतु AHTU टीम द्वारा चलाया गया जगरूकता अभियान |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा बढ़ती मानव तस्करी अपराधो की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों एवं प्रभारी AHTU को सतर्क दृष्टि रखने एवं मानव तस्करी को रोकने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में में भारत- नेपाल सीमा HOT SPOT क्षेत्र में ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में आवाजाही करने वाले लोगों की मानव दुर्व्यापार ( HumanTrafficking) के दृष्टिगत चैकिंग / सत्यापन किया गया यूनिट क्षेत्रान्तर्गत होटल , रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि की चैकिंग की गयी तथा लोगों को मानव तस्करी के अपराध के विषय में जानकारी देकर जगरूक किया गया। साथ ही वर्तमान समय में नये – नये तौर तरीकों से हो रही साइबर ठगी एवं यातायात के नियमों के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई ।कोई भी अपराध घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु विभिन्न टोल फ्री नंबर 112, 1930,1098 के बारे में जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *