थाना टनकपुर पुलिस द्वारा 01वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत अभियान चलाकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर पुलिस टीम के द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 01 वारण्टी अभियुक्त हरीश कुमार पुत्र लक्ष्मण राम, निवासी वार्ड नं0-06, एफसीआई रोड, प्राथमिक स्कूल के पास टनकपुर, जिला चम्पावत, उम्र करीब 40 वर्ष को फौ0वा0सं0144/2025 138 एनआई एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। अभियान निरन्तर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *