पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर की अध्यक्षता मे ऑडिट कमेटी द्वारा किया गया कोतवाली टनकपुर मे निर्माणाधीन 06 आवासीय भवनों का ऑडिट |

चम्पावत | वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड चंपावत थर्ड पार्टी निरीक्षण /ऑडिट कमेटी द्वारा कोतवाली टनकपुर में प्रचलित निर्माणाधीन 06 आवासीय भवनों के प्रचलित कार्य की वर्तमान स्थिति एवं गुणवत्ता निरीक्षण का ऑडिट/निरीक्षण किया गया । ऑडिट कमेटी द्वारा यह सुनिश्चित किया गया की भवन का कार्य शासनादेश के अनुसार किया गया है या नहीं। पुलिस मुख्यालय के निर्देसानुसार भवन हस्तांतरण से पूर्व यह निश्चित किया गया की भवन मे पानी, विद्युत, सीवर लाइन निकासी, नाली/ रोड निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाएं पर्याप्त है या नही एवं भवन आगणन/ DPR के अनुसार ही बना है या नही । ऑडिट कमेटी द्वारा अपनी रिपोर्ट दिए जाने के पश्चात उक्त भवन को हस्तांतरित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *