थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत 5.32 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशनुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण मे जनपद चंपावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर के नेत्रत्व मे पुलिस टीम द्वारा सलवानी जंगल के बीच क्षेत्र से अभियुक्त अर्जुन सक्सेना, उम्र 22 वर्ष, पुत्र स्व0 मुकेश सक्सेना, निवासी लाल इमली पड़ाव, नियर तहसील वार्ड नंबर 7, टनकपुर, जिला चंपावत को 5.32 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त संबंध मे थाना टनकपुर मे FIR.NO. 63/2025 अंतर्गत धारा-8/21 एनडीपीएस0 एक्ट का अभयोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-अर्जुन सक्सेना, उम्र 22 वर्ष, पुत्र स्व0 मुकेश सक्सेना, निवासी लाल इमली पड़ाव, नियर तहसील वार्ड नंबर 7, टनकपुर जिला चंपावत।

बरामदगीः-
1-अभियुक्त अर्जुन सक्सेना के कब्जे से 5.32 ग्राम अवैध स्मैक(हिरोईन) बरामद होना।

आपराधिक इतिहासः-
1-FIR.NO. 63/2025 धारा-8/21 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम् अर्जुन सक्सेना।
2-FIR.NO. 07/2021 धारा-8/21 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम् अर्जुन सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *