चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध सतर्क दृष्टि रखने तथा कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा सुई क्षेत्र से अभियुक्त कुबेर नाथ पुत्र उमेश नाथ, निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा, थाना कोतवाली गुड़गांव, हरियाणा जो वर्तमान में लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत बाबा के तौर पर निवासरत था के कब्जे से 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया |
उक्त सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0- 19/25 अन्तर्गत धारा 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
















Leave a Reply