मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग व्यक्ति को पंचेश्वर पुलिस द्वारा किया गया सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद चंपावत क्षेत्र अंतर्गत घूमते हुए पाए जाने वाले विक्षिप्त अवस्था /मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के संदर्भ में मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए उनकी हर सम्भव परिचर्या व उनका निवास स्थान ज्ञात कर उनके परिजनों के सुपुर्द करने हेतु यथा सम्भव प्रयास व अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में एक बुजुर्ग व्यक्ति , “कंचन सिंह पुत्र गोपी राम निवासी ग्राम कोलाहर, जिला मथुरा उत्तर प्रदेश” आयु 65 वर्ष लगभग को पंचेश्वर क्षेत्र में भारत- नेपाल सीमा के निकट मानसिक रूप से अस्वस्थ हालत में घूमते हुए पाया गया | उपरोक्त व्यक्ति के संदर्भ में उक्त व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ किए जाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा आधी-अधूरी भाषा में स्वयं को कोलाहर निवासी बताया गया। उक्त सूचना के आधार पर पंचेश्वर पुलिस द्वारा Internet में उपलब्ध, “OPEN SOURCES” के माध्यम से उक्त ग्राम सभा से जुड़े नाम के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की गई । जानकारी के उपरांत यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम कोलाहर, जनपद मथुरा के थाना नौझील क्षेत्र अंतर्गत आता है। ग्राम सभाओं की जानकारी एवं संबंधित थाने से जानकारी प्राप्त करने के उपरांत उत्तर बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों को भेजी गई “व्हाट्सएप फोटोग्राफ” के माध्यम से परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान , “कंचन सिंह पुत्र गोपी राम निवासी ग्राम कोलाहर, जिला मथुरा उत्तर प्रदेश” आयु 65 वर्ष लगभग के रूप में की गई। पूछताछ किए जाने पर यह बात प्रकाश में आई कि लगभग 10-12 वर्षों से उक्त बुजुर्ग व्यक्ति इसी प्रकार घूमते रहते हैं और मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थ चल रहे हैं। बुजुर्ग व्यक्ति से पूछताछ में कोई भी अन्य प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया । परिजनों से संपर्क कर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा उपरोक्त संदर्भ में पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है। परिजनों को उक्त बुजुर्ग व्यक्ति की परिचर्या के संदर्भ में उचित रूप से निर्देशित किया गया है ।

।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *