विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद चम्पावत के सभी थाना/चौकी/शाखाओं/पुलिस लाईन चम्पावत में किया गया वृहद स्तर पर किया वृक्षारोपण कार्यक्रम |

चम्पावत | विश्व पर्यावरण दिवस के अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के नेतृत्व में पुलिस लाईन प्रांगण में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया । जिसमें पुलिस उपाधीक्षक सहित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विभिन्न तरह के फलदार व छायादार वृक्ष लगाये गये। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों /कर्मचारियो को लगाये गये वृक्षों की उचित देखभाल, सुरक्षा करने हेतु भी निर्देशित किया गया । पुलिस उपाधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने सथा कार्यालयों में स्वच्छता को बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बताया गया कि वृक्ष हमारे प्राकृतिक संसाधनों की अमूल्य धरोहर हैं। ये हमें फल, वनस्पति, और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं | और हमारे वातावरण को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। हमें वृक्षारोपण के महत्व को समझना चाहिए तथा सभी को जीवन में वृक्षारोपण करते रहना चाहिये तथा लगाये गये वृक्षो की उचित देखरेख भी करते रहना चाहिये। साथ ही बताया गया कि प्रकृति को साफ-सुथरा रखने हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कूड़े को निश्चित स्थान में फेकनें व समाज को नशे के दुष्प्रभावो से बचने के लिए प्रेरित किया गया । इसी क्रम में जनपद के सभी थाना/चौकी/अग्निशमन केन्द्रो/शाखाओं में कार्यालय प्रभारियों द्वारा अपने अधिनस्थों को सिंगल यूज प्लास्टिक न करने तथा स्वच्छता को बनाये रखने की शपथ दिलाते हुए कार्यालय परिसरों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया तथा लोगों को वृक्षारोपण हेतु जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *