पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा टनकपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगामी ईद उल जुहा ( बकरीद) को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु की गयी गोष्टी |

चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में त्यौहारों के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में चम्पावत के थाना टनकपुर में वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर में आगामी ईद उल जुहा (बकरीद) को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबरों, वार्ड मेंबरों, व्यापार मंडल के सदस्यों तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ गोष्टी की गयी । गोष्ठी के माध्यम से ईद-उल- जुहा के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित समस्याओं व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया । सभी जन सामान्य से पर्व के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने, आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने, साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने, सोशल मीडिया में अपनी पोस्टों के संबंध में संवेदनशीलता बनाए रखने, सांप्रदायिकता के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिए जाने, भ्रामक, झूठी एवं धार्मिक, सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर ध्यान न देने व किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दिए जाने की अपील की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *