चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय लोगों तथा स्कूली-छात्र-छात्राओं को विभिन्न बिषयों (साईबर अपराधों, नशे से बचाव, यातायात के नियमों महिला व बच्चों सम्बन्धी अपराधों से बचाव आदि) के बारें में जन-जागरूकता गोष्ठी कर जागरूक किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत व0उ0नि0श्री भुवन आर्य द्वारा राजकीय इण्टर कालेज लोहाघाट के स्कूली छात्र-छात्राओं को निम्न बिषयों पर जानकारी दी गई-
विश्व पर्यावरण दिवस के क्रम में सभी छात्र-छात्राओ को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने, सभी बच्चे 01-01 पौधा अनिवार्य रूप से लगाने, पर्यावरण को साफ-स्वच्छ बनाने हेतु जागरूक किया गया।
वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे में जागरूक किया गया।
मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुऐ उनसे बचाव के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया। गृह मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा ड्रग फ्री भारत हेतु चलाये गये मानस पोर्टल व 1933 नम्बर के बारे में जागरूक करते हुए उनके क्षेत्र अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की सूचना उक्त न0 पर दिये जाने की अपील की गयी।
यातायात के नियमों के बारें मे जानकारी देते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन में अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, रैश ड्राईविंग नहीं करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, ओवर स्पीड/ओवर सवारी नहीं बैठाने हेतु जागरूक किया गया साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हरसंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।
महिला/बच्चो सम्बन्धी अपराधो, गुड टच-बैड टच, बालिकाओं की ट्रैफिकिंग, बच्चो को सोशल मीडिया/व्हटसअप के माध्मय से ब्लेकमेलिंग की घटनाओं के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया।
उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस ऐप व गौरा शक्ति ऐप के बारें में जागरूक कर उक्त ऐप को डाउनलोड करने की अपील की गयी तथा पुलिस सहायता न0-112, 9411112984 के बारे में भी जागरूक किया गया ।
















Leave a Reply