चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा “DRUG FREE DEVBHOMI” अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में को कोतवाली चम्पावत / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम द्वारा, राजकीय इंटर कॉलेज धौन में “नशा मुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित 200 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यक्तियों की गुप्त सूचना पुलिस को देने की अपील की गई | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया साइबर अपराधों व उनसे बचाव के बारे में भी जानकारी गयी | जनजागरुकता अभियान निरंतर प्रचलित हैं ।
।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।💐
















Leave a Reply