चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा प्रस्तावित, ”विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष जन जागरूकता अभियान एवं चेकिंग संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त आदेश के अनुपालन में उक्त जन जागरूकता गोष्ठी के माध्य्म से कैनाल बनबसा पार्किंग क्षेत्र में श्री मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए श्रद्धालुओं यात्रियों को एकत्र कर तंबाकू सेवन के व्यापक प्रसार की रोकथाम और तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों , व तंबाकू निषेध के संदर्भ में प्रचलित कानूनी प्रावधानों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपस्थित जनमानस से नशा नहीं जिंदगी चुने व नशा न करने का आग्रह किया गया।साथ ही साथ बस स्टेशन रेलवे स्टेशन, में जाकर यूनिट क्षेत्र अंतर्गत गुमशुदाओं के पोस्टर पंपलेट चस्पा कर गुमशुदाओं की बरामदगी की हेतु प्रचार प्रसार किया गया।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दृष्टिगत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराजबनबसा द्वारा कैनाल बनबसा में की गई जन जागरूकता गोष्टी |
















Leave a Reply