चंपावत | एएचटीयू टीम द्वारा थाना कोतवाली टनकपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 138/24 धारा- 140 (3) BNS गुमशुदा बालक रोहित slo रामकृष्ण निवासी ज्ञान खेड़ा टनकपुर चंपावत उम्र 15 वर्ष के अभियोग में गुमशुदा की तलाश प्रचार प्रसार व बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था उक्त के क्रम में जानकारी प्राप्त हूई की गुमशुदा बालक रोहित इस समय हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास बेवजह घूम रहा है, इस सूचना पर गुमशुदा बालक रोहित की बरामदगी हेतु टीम द्वारा अपने प्रयासों से संपर्क कर बालक को उसके परिजनों पिता रामकृष्ण से मिलाया गया। बालक से पूछताछ की गई तो मानव तस्करी से संबंधित कोई भी तथ्य प्रकाश में नहीं आया उल्लेखनीय है कि उक्त बालक पूर्व में भी तीन बार घर से बिना बताए जा चुका है जिसकी पुलिस द्वारा ही बरामदगी की गई, साथ ही उपरोक्त अभियोग में गुमशुदा बालक की बरामदगी होने संबंधी जानकारी थाना कोतवाली टनकपुर/विवेचक को दी गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत अजय गणपति के दिशा निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज सिंह राणा (नोडल अधिकारी एएचटीयू ) के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू इंद्रजीत की नेतृत्व में ।
















Leave a Reply