शराब तस्करी के 3 अलग अलग मामलों में रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से 25 लीटर कच्ची शराब सहित 2 पेटी (48 हाफ) शराब की बरामदगी कर 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार |

रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चैकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चौकी दुर्गाधार पुलिस द्वारा एक व्यक्ति तथा तथा थाना ऊखीमठ द्वारा उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत 2 अलग-अलग प्रकरणों में अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध सम्बन्धित थानो पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

कोतवाली रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित अभियुक्त का विवरण
बख्तावर सिंह पुत्र स्व0 गजेन्द्र सिंह, निवासी जगतोली, थाना व जनपद जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामद माल का विवरण
48 हाफ मेकडाॅवल्स नम्बर वन व्हिस्की

थाना ऊखीमठ से सम्बन्धित पहले अभियुक्त का विवरण
सर्वेश्वर लाल पुत्र प्रथम दास, निवासी ग्राम ध्रुव नगर परकण्डी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामद माल का विवरण
05 लीटर कच्ची शराब

थाना ऊखीमठ से सम्बन्धित दूसरे अभियुक्त का विवरण

संगीता देवी पत्नी धर्मेन्द्र लाल, निवासी ग्राम मक्कूमठ, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामद माल का विवरण
20 लीटर कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *