चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए सघन चैकिंग अभियान के दौरान अंग्रेजी शराब भट्टी के पीछे से एक अभियुक्त को 2 बोतल व48 क्वार्टर मैकडॉवेल’ no.1अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-41/2025 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
01- हसीन अंसारी पुत्र असलम अंसारी निवासी वार्ड नंबर 4 रेलवे कॉलोनी टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 40 वर्ष
बरामदगी का विवरण
दो बोतल व 48 क्वार्टर मैकडॉवेल’ no.1 अंग्रेजी शराब
















Leave a Reply