थाना लोहाघाट पुलिस की नशा तस्कर पर कार्यवाही अभियुक्त अभिषेक ओली को अवैध स्मैक का परिवहन करते किया गया गिरफ्तार |

चम्पावत  | ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही/धरपकड़ अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस द्वारा कालू सिंह मेहरा स्मारक के पास लोहाघाट अभियुक्त अभिषेक ओली पुत्र रमेश चंद्र ओली निवासी मीना बाजार लोहाघाट  थाना लोहाघाट उम्र 30 वर्ष के क़ब्ज़े से 2.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ़्तार किया गया परिवहन मै प्रयुक्त वाहन मो0सा0 UK 03A 01983 को लिया गया कब्जे पुलिस |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *