उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में लापता युवती की तलाशी हेतु पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार एवं पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP, वन विभाग, नेहरु पर्वतारोहण संस्थान, आपदा प्रबन्ध की क्यूआरटी, स्वान दल, एसओजी, स्थानीय लोग एवं गाइड की संयुक्त रूप से 3 टीमों का गठन कर तीन अलग-अलग रास्तों से सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। 3 ड्रोन टीम को भी सर्चिंग में लगाया गया है। उक्त टीमों मे *विभिन्न एजेन्सियों के 120 से अधिक सदस्य शामिल है* , जिनके द्वारा विभिन्न क्षेत्र व अलग-अलग दिशाओं में ट्रेक मार्गों, जंगलों, खाइयों, गदेरों, झाड़ियों तथा अन्य संभावित स्थानों पर सघन कॉम्बिंग व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
दयारा ट्रेक से लापता महिला ट्रेकर की तलाश हेतु खोज एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। युवती की तलाश हेतु हरसम्भव प्रयास किये जा रहे हैं ।
















Leave a Reply