रास्ता रोककर युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या का प्रयास करने वाले तीन हमलावरों को थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार |

ऊधमसिंहनगर | रात्रि के समय थाना दिनेशपुर क्षेत्रान्तर्गत सुपर मार्केट के पास वार्ड नं0 03 दुर्गा कॉलोनी निवासी अभिषेक बाछाड़ अपने मित्र शुभम मंडल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वार्ड नं0 01 निवासी अंशू, वार्ड नं0 02 निवासी कमल राणा एवं वार्ड नं0 06 निवासी अनुज राय द्वारा मामूली विवाद में दोनों युवकों का रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौज एवं अभद्रता की। विरोध करने तीनों व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार चाकू से दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर गला काट दिया। हमले में अभिषेक एवं शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए।अभिषेक के गले में 24 टांके तथा शुभम के पेट एवं गले में 18 टांके आए।
मामले की जानकारी मिलने पर थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर तत्काल FIR No 190/2026, धारा 109(1)/115(2)/352/127(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त सनसनीखेज घटना की गंभीरता एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु ssp उधम सिंह नगर द्वारा SP City CO पंतनगर के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में नामजद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू अवैध शस्त्र भी बरामद किया और मामले में Arms Act की भी वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1. अंशू पुत्र हीरा सिंह, निवासी वार्ड नं0 01, दिनेशपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर ।
2. कमल राणा पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी वार्ड नं0 02, दिनेशपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर ।
3. अनुज राय पुत्र दीपक राय, निवासी वार्ड नं0 06, दिनेशपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *