ऊधमसिंहनगर | जनपद ऊधमसिंहनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत एसएसपी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक लेने के साथ-साथ स्वयं प्रमुख दुर्घटना संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, संबंधित विभागों के साथ सुधारात्मक उपायों हेतु पत्राचार किया गया तथा सभी थाना प्रभारियों व यातायात इकाइयों से उनके क्षेत्रों की विस्तृत निरीक्षण आख्या प्राप्त की गई ।
*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक*
एसएसपी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
*बैठक के दौरान एसएसपी महोदय ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं सड़क हादसों के कारणों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए—*
चिह्नित दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइनेज, रिफ्लेक्टर, बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के साथ समन्वय एवं पत्राचार कर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।
आमजन, विशेषकर युवाओं एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।
किसी भी दुर्घटना की सूचना पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन सेवाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए । एसएसपी महोदय द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण एवं पत्राचार समीक्षा बैठक के क्रम में एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात ऊधम सिंह नगर श्रीमती अनुषा बड़ोला, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर/यातायात, क्षेत्राधिकारी पंतनगर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज, यातायात निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर, प्रभारी निरीक्षक किच्छा, थानाध्यक्ष पंतनगर सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ एमेनिटी स्कूल चौराहा, मुमताज दरबार के पास, बगवाड़ा मंडी गेट, गाबा चौक, राधा स्वामी सत्संग गेट, आदित्य चौक, नगला बाईपास, गोल गेट नगला, संजय वन, लालपुर एवं तुलसी द्वार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान मार्गों की बनावट, यातायात दबाव और अतिक्रमण का बारीकी से आकलन कर संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा सुधारात्मक कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों के साथ पत्राचार भी किया गया।
*जनपद के समस्त थानों एवं यातायात इकाइयों द्वारा किए गए निरीक्षण व प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही का विवरण निम्नवत है—*
*1. जसपुर*
जसपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायपुरी बहेड़ी बॉर्डर धर्मपुर, बहेड़ी कट, गुलरगोजी कट, धर्मपुर चौकी कट, यूके होटल एंड फैमली रेस्टोरेंट के सामने कट, जेसिस इंटरनेशनल स्कूल के निकट कट, भगवन्त पुर कट और कलियावाला कट कुल 08 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत स्थल पर LED स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्टर लाइट की स्थापना, धीमी गति चेतावनी संकेत, रंबल स्ट्रिप्स, गति सीमा बोर्ड तथा सोलर ब्लिंकर लगाए जाने की आवश्यकता है।
*2- कुण्डा*
कुण्डा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल 07 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। जसपुर कुण्डा मोटर मार्ग ग्राम गोविन्दपुर सन्धु ढाबे से 150 मीटर जसपुर की तरफ, लालपुर बक्सौरा कट के पास मुख्य हाईवे काशीपुर और के०वी०आर तिराहा चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थल हैं। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत स्पीड ब्रेकर व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, कट की व्यवस्था, तीव्र मोड़ पर कैट आई, रिफ्लैक्टर, चेतावनी बोर्ड एवं गति नियंत्रण लगाए जाने की आवश्यकता है।
*3- काशीपुर*
काशीपुर में प्रांतीय सड़क पर कुल 09 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों में गुरुद्वारा रोड नागनाथ मंदिर के पास, प्रभात कॉलोनी तिराहा, एस आर एफ फैक्ट्री के पास, प्रतापपुर मोड़, मालवा फॉर्म रोड, आई आई ईएम कुंडेश्वरी रोड, कुंडेश्वरी चौराहा, दाढ़ियाल रोड और कुसुम वाटिक अलीगंज रोड शामिल हैं। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत स्पीड ब्रेकर व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, कट की व्यवस्था, तीव्र मोड़ पर कैट आई, स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लैक्टर तथा गति नियंत्रण लगाए जाने की आवश्यकता है।
*4- आईटीआई*
आईटीआई में राष्ट्रीय राजमार्ग व प्रांतीय सड़क पर श्यामपुरम, जैतपुर मोड़ और परमानन्दपुर कुल 03 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत स्पीड ब्रेकर व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, कट की व्यवस्था, तीव्र मोड़ पर कैट आई, रिफ्लैक्टर, चेतावनी बोर्ड एवं गति नियंत्रण लगाए जाने की आवश्यकता है।
*5- बाजपुर*
बाजपुर में दुर्घटना संभावित क्षेत्र “राष्ट्रीय राजमार्ग से नामधारी कट से कनौरी” व “बरहैनी रोड बाजपुर” हैं, तथा कुल निरीक्षण दोराहा-04, बन्नाखेड़ा-03, सुल्तानपुर पट्टी-01, बरहैनी-02 और बाजपुर कोतवाली क्षेत्र-01 किए गए। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों में चौकी दोराहा क्षेत्र (नामधारी कट, फ्लाई ओवर के पास महेशपुरा, महेशपुरा कट तथा महेशपुरा गाँव, कनौरा कट), चौकी बन्नाखेड़ा (बली बैरियार मोड़, खनबारी रोड, पॉलीप्लेक्स कम्पनी विक्रमपुर), सुल्तानपुर पट्टी (छोई मोड़), बरहैनी क्षेत्र (नई बरहैनी चौराहा, भड्डूपुरी को जाने वाला तिराहा नमूना बरहैनी) तथा बाजपुर कोतवाली क्षेत्र (बैरिया रोड गडरी पुल) शामिल हैं। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत चौकी दोराहा क्षेत्र में नामधारी कट पर लैंडिंग व लिंक मार्ग पर ब्रेकर तथा सोलर ब्लिंकर, हैजार्ट मार्कर, पर्याप्त रोशनी, एकजुट रूट पर ब्रेकर, उचित प्रकाश और रिफ्लेक्टर तथा महेशपुरा गाँव क्षेत्र में डिवाइडर के ऊपर स्थाई जाली या दीवार; बन्नाखेड़ा में साइन बोर्ड, रम्बल स्ट्रीप ब्रेकर, ब्लाइंड स्पॉट मिरर; सुल्तानपुर पट्टी में उचित प्रकाश और रिफ्लेक्टर व स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकर; बरहैनी चौकी क्षेत्र में बरहैनी चौराहे पर बन्नाखेड़ा व बैरियादौलत को जाने वाली सड़कों पर ब्रेकर व भड्डूपुरी तिराहे पर स्पीड लिमिट चेतावनी बोर्ड तथा कोतवाली क्षेत्र में पुल की चौड़ाई बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।
*6- केलाखेड़ा*
केलाखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर करबला तिराहा, गणेशपुर तिराहा, फिदानगर तिराहा, रेवड़ा पुल सेवन होटल के पास तथा चौकी बैरिया क्षेत्र में बरहैनी तिराहा और शीतपुरी कट कुल 07 जगह (थाना क्षेत्रान्तर्गत 04 और चौकी बैरिया 03) निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत स्पीड ब्रेकर व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, कट की व्यवस्था, तीव्र मोड़ पर कैट आई, रिफ्लैक्टर, चेतावनी बोर्ड एवं गति नियंत्रण लगाए जाने की आवश्यकता है।
*7- गदरपुर*
गदरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसीत बैण्ड, बलराम नगर कट, गुलरभोज अण्डरपास, दिनेशपुर फ्लाईओवर, मोतियापुर पानी की टंकी और पीपलिया मोड़ कुल 06 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत मसीत में चेतावनी बोर्ड, बलराम नगर कट का बन्द किया जाना, सर्विस रोड, सर्विस रोड, डिवाइडर की उंचाई का अधिक किया जाना और ब्लिंक लाइट लगाए जाने की आवश्यकता है।
*8- दिनेशपुर*
दिनेशपुर में दिनेशपुर मटकोटा रोड व रूद्रपुर-गदरपुर हाईवे पर चन्दनगढ़ पुलिया, दुर्गापुर मोड़, जगदीशपुर मोड़, चण्डीपुर, कालीनगर श्मशान घाट पुलिया, जयनगर नं० 1 मार्ग, जयनगर नं० 1 शिव मंदिर के पास, जयनगर नं० 4, जयनगर नं० 5, अभुजा मन्दिर मोड़, जाफरपुर कट और मोहनपुर कट कुल 06 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत स्पीड ब्रेकर व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, कट की व्यवस्था, तीव्र मोड़ पर कैट आई, रिफ्लैक्टर, चेतावनी बोर्ड एवं गति नियंत्रण लगाए जाने की आवश्यकता है।
*9- पंतनगर*
पंतनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग व स्टेट हाईवे पर नगला तिराहा से गोल गेट तक, संजय वन से टांडा तक और सिडकुल के अन्दर इण्डस्ट्रीअल एरिया कुल 03 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत स्पीड ब्रेकर, LED गति सीमा/चेतावनी बोर्ड, ब्लिंकर लाइट, सोलर ब्लिंकर लाइट, रोड स्टड लाइट, क्रैश बैरियर, कॉन्वेक्स मिरर व रोड पर पर्याप्त लाइट लगाए जाने की आवश्यकता है।
*10- ट्रांजिट कैम्प*
ट्रांजिट कैम्प में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अटरिया मोड़ कुल 04 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थल अटरिया मोड़ है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत स्पीड ब्रेकर, LED गति सीमा/चेतावनी बोर्ड, ब्लिंकर लाइट एवं स्टड लाइट लगाए जाने की आवश्यकता है।
*11- रुद्रपुर*
रुद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर काशीपुर रोड व किच्छा रोड पर निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। एमेनिटी स्कूल कट, बगवाड़ा मंडी गेट से राधा स्वामी सत्संग तक और त्रिशूल चौक से गाबा चौक तक चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थल हैं। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत कट बंद करवाया गया, NH के अधिकारियों से संपर्क कर रोड लाइट लगाने के लिए कहा गया, अनावश्यक कटों को बंद करवाया गया, सर्विस रोड, डिवाइडर की उंचाई का अधिक किया जाना और ब्लिंक लाइट लगाए जाने की आवश्यकता है।
*12- किच्छा*
किच्छा में स्टेट हाईवे व राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली मन्दिर के पास हल्द्वानी रोड, एन०एच० पर इन्टार्क फैक्ट्री के पास और देवरिया कट के पास कुल 03 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत दुर्घटना संभावित स्थल पर साईन बोर्ड, तीनों दुर्घटना संभावित स्थलों पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था, सड़कों पर रिफ्लेक्टर पट्टी, वाहनों की गति सीमा के बोर्ड, एनएच पर बने कटों को बंद करने, सातपुर से आदित्य चौक तक सर्विस लेन और उचित ऊंचाई के साईन बोर्ड लगाए जाने की आवश्यकता है।
*13- पुलभट्टा*
पुलभट्टा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरा बाजार कट, बरी कट, शंकर फार्म, गोला कट, सिरेलीकट और जीओ पेट्रोल पम्प कुल 05 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत स्पीड ब्रेकर व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, कट की व्यवस्था, तीव्र मोड़ पर कैट आई, रिफ्लैक्टर, चेतावनी बोर्ड एवं गति नियंत्रण लगाए जाने की आवश्यकता है।
*14- सितारगंज*
सितारगंज में SH व NH पर बरूवाबाग पुलिया के पास (SH), पुरानी सिडकुल चौका के पास कल्याणपुर (SH), सिडकुल फेज-2 के पास (SH), खटीमा रोड बटेश्वर चक्की के आगे खटीमा रोड मैन हाईवे पर (NH), सरकारी अस्पताल के सामने (SH), आरके ढाबे के पास किच्छा रोड हाईवे पर (NH), चीनीमील पुलिया सरकड़ा (NH), बैरिन्द्र नगर मोड़ किच्छा रोड (SH) और कठगरी पुल बेगुल नदी में बने पुल के सुधारीकरण के कारण (NH) कुल 09 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत दुर्घटना संभावित स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था, कट की व्यवस्था, तीव्र मोड़ पर कैट आई, रिफ्लैक्टर, चेतावनी बोर्ड एवं गति नियंत्रण, पुलिया के दोनों ओर रिफ्लेक्टर, रेलिंग एवं संकरी पुलिया का चेतावनी बोर्ड व ब्लिंक लाइट लगाए जाने की आवश्यकता है।
*15- नानकमत्ता*
नानकमत्ता में राष्ट्रीय राजमार्ग पर साईनी नर्सरी कट, अमृतसरिया ढाबा, डिब्बूडी मोड़ और बिटोरा मझौला कुल 04 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत रंबल स्ट्रीप एवं सोलर लाइट तथा सड़क के किनारे पेड़ों की लोपिंग कराए जाने की आवश्यकता है।
*16- खटीमा*
खटीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगबूढ़ापुल व शिव मंदिर चकरपुर टनकपुर रोड, नदन्ना नहर पुलिया, कुटरी तिराहा बाईपास, केआईटीएम कॉलेज के पास बाईपास, सितारगंज रोड हुंडई शोरूम के पास पहेनिया बाईपास, नायरा पेट्रोल पम्प के पास अमाऊं, सितारगंज रोड बिगराबाग कट और ऑक्सीजन पार्क से चारुबेटा तक कुल 08 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत जगबूढ़ापुल व शिव मंदिर चकरपुर टनकपुर रोड के लिए गति सीमा बोर्ड, जंगली जानवरों से सावधान संकेतक, रिफ्लेक्टर, अनावश्यक कट बंद कराना व कैट आई स्पीड सेंसर; नदन्ना नहर पुलिया के लिए पुलिया के दोनों ओर रिफ्लेक्टर, रेलिंग एवं संकरी पुलिया का चेतावनी बोर्ड; कुटरी तिराहा बाईपास के लिए रंबल स्पीड, कैट आई व स्पीड ब्रेकर; केआईटीएम कॉलेज के पास बाईपास के लिए गति नियंत्रण, सड़क किनारे चेतावनी बोर्ड, रोड मार्किंग, कैट आई व लिंक रोडों पर ब्रेकर; सितारगंज रोड हुंडई शोरूम के पास पहेनिया बाईपास के लिए तीव्र मोड़ पर कैट आई, रिफ्लैक्टर, चेतावनी बोर्ड एवं गति नियंत्रण; नायरा पेट्रोल पम्प के पास अमाऊं के लिए रंबल स्ट्रीप व कैट आई; सितारगंज रोड बिगराबाग कट के लिए रंबल स्ट्रीप, कैट आई व ब्रेकर तथा ऑक्सीजन पार्क से चारुबेटा तक के लिए कैट आई व संपर्क मार्गों पर रंबल स्ट्रीप व स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की आवश्यकता है।
*17- झनकईया*
झनकईया में ग्रामीण सड़क पर वनशक्ति मन्दिर मेलाघाट रोड, लोहिया हेड रोड और पूरनपुर रोड (जंगल क्षेत्र) कुल 03 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत स्पीड ब्रेकर व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, कट की व्यवस्था, तीव्र मोड़ पर कैट आई, रिफ्लैक्टर, चेतावनी बोर्ड एवं गति नियंत्रण लगाए जाने की आवश्यकता है।
*18- यातायात रुद्रपुर*
यातायात रुद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला बाइपास, शान्तिपुरी गेट, संजय वन, टांडा, एमेनिटी स्कूल फ्लावर, दूधिया मंदिर के पास, बगवाड़ा मंडी गेट और राधा स्वामी सत्संग कुल 08 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत नगला और रुद्रपुर मार्ग पर डिवाइडर बनाए जाने एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, शान्तिपुरी गेट के पास स्पीड ब्रेकर तथा प्रकाश व्यवस्था हेतु पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, संजय वन के पास प्रकाश व्यवस्था हेतु पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, टांडा क्षेत्र में रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था हेतु पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, एमेनिटी स्कूल के पास फ्लाईओवर के नीचे कट को बंद किए जाने तथा पुलिस पोस्ट का निर्माण कर ड्यूटी हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को नियुक्त किए जाने, दूधिया मंदिर के पास बने मीडियम कट पर ब्लिंकर लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, बगवाड़ा मंडी गेट के पास मीडियम कट को बंद किए जाने और राधा स्वामी सत्संग गेट नंबर के सामने बने मीडियम कट को अस्थाई रूप से बंद किए जाने की आवश्यकता है।
*19- यातायात काशीपुर*
यातायात काशीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर परमानन्दपुर मोड़, परमानन्दपुर गांव, श्यामपुरम की पुलिया, दिल्ली कट, बाजपुर रोड (दो स्थल) और अजीतपुर रोड कुल 07 जगह निरीक्षण किया गया। जिनमें सभी में सुधार की आवश्यकता है। प्रस्तावित सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत सभी चौराहों पर लेफ्ट कट और बढ़ाए जाने, लेफ्ट कट के पास अतिक्रमण हटाए जाने, मोड़ों पर पुलिया की चौड़ाई बढ़ाए जाने, मोड़ वाले स्थानों पर टूटी सड़क ठीक कराने, सम्पर्क मार्ग से एनएच पर आने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्पीड ब्रेकर बनाने, अंध मोड़ वाले स्थानों पर कॉन्वेक्स मिरर लगाने, श्यामपुरम की पुलिया के पास स्थान चौड़ा कर बीच में डिवाइडर लगाकर डायवर्ट करने तथा दिल्ली मोड़ पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर बीच में डिवाइडर लगाए जाने की आवश्यकता है । ऊधम सिंह नगर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सुरक्षित, सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं ।















Leave a Reply