➡️ *एसएसपी अजय गणपति स्वयं रहे मौजूद*
➡️ *ऑपरेशन सफाया के प्रभारी रहे एसपी सिटी रुद्रपुर, 10 पुलिस टीमें द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में की गई कार्यवाही।*
➡️ *10 अवैध तमंचो के साथ 10 लोगों को किया गया गिरफ्तार, 13 कारतूस भी बरामद।*
➡️ *350 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 04 गिरफ्तार, 10 हज़ार लाहन किया नष्ट।*
➡️ *14 संदिग्ध व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया, 2 वारंटी गिरफ्तार।*
➡️ *01 संदिग्ध से 07 क्यूआर कोड स्कैनर और करीब 12 लाख रुपये नगद बरामद, साइबर अपराध की आशंका।*
उधमसिंह नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सफाया” के अंतर्गत
पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपूर के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी खटीमा, क्षेत्राधिकारी काशीपूर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में प्राप्त पुलिस बल जिसमें प्रभारी निरीक्षक झनकईया, थानाध्यक्ष पुलभट्टा, थानाध्यक्ष दिनेशपूर, व0उ0नि0 खटीमा, विभिन्न थाने / चौकी से प्राप्त पुलिस बल / पीएसी / एसओजी टीम / पुलिस कार्यालय / पुलिस लाईन / एण्टीराईट टीम में प्राप्त अधि0 / कर्मचारी गणो में से थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध शस्त्र / अवैध कच्ची शराब / स्मैक तस्करी / वारण्टियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान व निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना नानकमत्ता क्षेत्रान्तर्गत में अवैध शस्त्र / कच्ची शराब / वारण्टी की गिरफ्तारी की गई। जिसमें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध शस्त्र के अन्तर्गत की गई निरोधात्मक कार्यवाही / गिरफ्तारी-
1-थाना क्षेत्रान्तर्गत 10 अभियुक्तगणो से कुल 10 अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये गये है जिसमें ( 315 बोर अवैध तमंचा व 12 बोर के है, 13 कारतूस बरामद, 03 खोखा कारतूस बरामद)
2-04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी आबकारी अधि0 के अन्तर्गत की गई है जिसमें 350 लीटर से अधिक अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।
3-चैकिंग के दौरान 04 कच्ची शराब की भट्टिया नष्ट कर करीब 10000 लीटर लहन को नष्ट किया गया है।
4- चैकिंग अभियान के दौरान दो वारण्टीयो को गिरफ्तार किया गया है।
5-चैकिंग के दौरान 14 संदिग्ध व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 172 BNSS में संरक्षण लिया गया। जिन पर आवश्यक बाद पूछताछ कार्यवाही की जा रही है।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद के अलग-अलग थाना/ कोतवाली क्षेत्रों में इस तरह के ऑपरेशन चलाए जाएंगे और तमंचा, साइबर क्राइम, कच्ची शराब तथा ड्रग्स में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*
















Leave a Reply