दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

रुद्रपुर | दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है । इसी क्रम में एसएसपी अजय गणपति द्वारा स्वयं रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान त्योहार के दृष्टिगत बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए ।

*सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*एसएसपी अजय गणपति द्वारा संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए—*

*प्रभावी पुलिस गश्त:*
➡️ बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित की जाए।

*संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी:*
➡️ संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए।

*सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंधन:*
➡️ दशहरा पर्व एवं रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

*सुचारु यातायात व्यवस्था:*
➡️ प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर यातायात का प्रभावी प्रबंधन करते हुए जाम की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

*महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान:*
➡️ बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए।

*त्वरित पुलिस कार्रवाई:*
➡️ किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*अलर्ट मोड पर ऊधम सिंह नगर पुलिस*
➡️ दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। बाजारों, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कियाबजा रहा है।

*ऊधमसिंहनगर पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे सभी नागरिक निर्भीक होकर दशहरा पर्व मना सकें।*

 

*ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपील*
➡️ ऊधमसिंहनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित करने से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *