ऋषिकेश | थाना जीआरपी हरिद्वार के द्वारा चौकी जीआरपी ऋषिकेश को सूचित किया गया कि एक महिला जो अपना नाम/पता- जगदीश भवन, फालना जिला-पाली, राजस्थान बता रही हैं, जिनके द्वारा बताया गया कि उनका एक बैग बादामी कलर का बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन के B2 कोच मे छूट गया है । सूचना पर तत्काल रेलवे-स्टेशन ऋषिकेश पर ड्यूटी पर नियुक्त जीआरपी कर्मचारी गणों के द्वारा ट्रेन को चैक किया गया व उक्त बैग को बरामद किया गया। जिसमें उक्त महिला से संबंधित जरूरी आइडेंटिटी संबंधी/अन्य कागजात व कीमती कपड़े थे जिन्हें सकुशल उपरोक्त महिला के सुपुर्द किया गया । उक्त महिला द्वारा जीआरपी पुलिस की प्रशंसा की व आभार व्यक्त किया ।
जीआरपी की तत्परता से राजस्थान निवासी महिला यात्री के बैग को सकुशल किया गया बरामद अपना बैग वापस मिलने पर महिला द्वारा किया गया धन्यवाद |








Leave a Reply