नाबालिक से अभद्रता करने वाले मनचले को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे अभियुक्त पिछले दो माह से पीड़िता का पीछा करके छेड़खानी व जान से मारने की धमकी दे रहा था |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव के निर्देशन में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में, जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर, मनचलों, अराजक तत्वों पर निगरानी रखकर उनके विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । विगत दिवस कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक नाबालिक बालिका ने सूचना दी थी कि उसके स्कूल/ कोचिंग आते जाते समय, सागर कौलिया उर्फ सौरभ कुमार द्वारा पिछले दो माह से उसका पीछा करके अभद्रता की जा रही है । मना करने पर उसकी माता व बहन के साथ मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देने लगा । सूचना के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियुक्त सागर कौलिया उपरोक्त के विरूद्ध धारा 74/352/351(3)/115(2)/79 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान पीड़िता के बयानों के आधार पर उक्त मामले में 78 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । आज प्रभारी कोतवाली वरिष्ठ उ0नि0 मदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 बबीता टम्टा, का0 गौरव सिंह, का0 होशियार सिंह द्वारा अभियुक्त सागर कौलिया उर्फ सौरभ कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी ग्राम गिरपाटा, पौण पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *