पिथौरागढ़ पुलिस लाईन में नवनिर्मित माडर्न बैरक का शुभारंभ |

पिथौरागढ़ | आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में नवनिर्मित माडर्न बैरक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना, हवन कार्यक्रम एवं नवगृह पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने स्वयं हिस्सा लिया और पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए इस नई सुविधा का शुभारंभ किया । अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस माडर्न बैरक का निर्माण पुलिस कर्मियों के आराम और बेहतर जीवन-स्तर को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस बैरक में पुलिसकर्मियों के रहने के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि उन्हें घर जैसा सुकून और सुविधा मिल सके । इस कार्यक्रम में सीओ परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन पिथौरागढ़, नरेश चन्द्र जखमोला, समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग का यह प्रयास पुलिसकर्मियों के जीवन-स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *