पिथौरागढ़ | साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है । जिस क्रम में आज पिथौरागढ़ नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड पिथौरागढ़ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था । उक्त कार्यक्रम में जनपद पुलिस की साइबर सैल से हे0 का0 अनिल , कानि0 मनोज किमार द्वारा प्रतिभाग कर सम्पूर्ण उपस्थित स्टाफ को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहा है, आये दिन साइबर ठगों द्वारा लोगों को नये-नये तरीकों से ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसलिए अपने सोशल मीडिया एकाण्ट में प्राइवेसी सेटिंग ऑन रखें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया में साझा न करें, किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और ना ही अपनी निजी जानकारी किसी अंजान व्यक्ति से साझा करें। यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरन्त उसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर दें तथा नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें ।
साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सी0ओ0 पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है ।















Leave a Reply