एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में पिथौरागढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई का दिख रहा असर दो शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े |

पिथौरागढ़ | एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत अवैध शराब तस्कर के खिलाफ सफलता मिली। इस विशेष अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के तस्करों पर शिकंजा कसना और क्षेत्र में शराब माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में चलाये गये अभियान के तहत थाना जौलजीबी व थाना जाजरदेवल पुलिस ने कच्ची शराब तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त और ढाबे की आड़ में बीयर की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एसएचओ जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का0 महेन्द्र कुमार , हो0गा0 तुल्सी दत्त द्वारा चैकिंग को दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत बलमरा कस्बा बाजार की एक दूकान में 5 लीटर कच्ची शराब के साथ दुकान संचालक मनी राम पुत्र अन्ती राम निवासी बलमरा जौलजीबी को गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली जौलजीबी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया । थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत, म0उ0नि0 सुप्रिया नेगी व हे0का0 जरनैल सिंह द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ हेतु छापेमारी करते हुए झूणी मलान जाने वाले रास्ते पर एक दुकान में अवैध बीयर के साथ दुकान संचालक देवेन्द्र सिंह ज्वाला पुत्र श्याम सिंह ज्वाला नि0 भदरिका थाना थल जनपद पिथौरागढ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *