पिथौरागढ़ | जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है ।
इसी क्रम में विगत दिवस जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गई—
1. थाना कनालीछीना पुलिस
थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक शंकर राम को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
2. थाना बलुवाकोट क्षेत्र में दो लोगों विक्रम सिंह व दिनेश सिंह द्वारा सरे आम उत्पात मचाया हुआ था तथा पुलिस के समझाने पर भी नही मान रहे थे बल्कि पुलिस के साथ अभद्रता कर रहे थे । थानाध्यक्ष नीमा बोहरा द्वारा उक्त दोनों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी |















Leave a Reply