पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली जौलजीबी के एसएचओ हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त एवं पुलिस टीम द्वारा बरम क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी के तरीकों तथा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने गए । वहीं, एसओ मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम सभा तोमिक में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए अवैध भांग की खेती न करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस ने आमजन से साइबर अपराध, नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है ।
नशामुक्त समाज के लिए पिथौरागढ़ पुलिस की पहल जारी साइबर अपराधों से बचाव व नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक |















Leave a Reply