साइबर ठगों से रहें सतर्क जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा चौपाल में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, जौलजीबी पुलिस ने किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस के जनजागरूकता अभियान के तहत कोतवाली जौलजीबी के एसएचओ श्री हरेन्द्र सिंह नेगी एवं पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ चौपाल आयोजित कर साइबर अपराधों की जानकारी दी गई ।  ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं लॉटरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी साझा की गई ।

🔹 किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
🔹 ओटीपी, बैंक डिटेल्स एवं पासवर्ड किसी से साझा न करें।
🔹 साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
🔹 शिकायत दर्ज करें: cybercrime.gov.in
“सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *