गाँव-गाँव पहुँची थल पुलिस, कुमाऊँनी बोली में दिया सुरक्षा का संदेश महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप व हेल्पलाइन की जानकारी देकर किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | जनजागरूकता अभियान के तहत थाना थल पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर लोगों को सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कर रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल हे0का0 राजेश कुमार, म0का0 सविता ह्यांकी एवं का0 जगदीश मारकूना द्वारा पांखू क्षेत्र के दशौली, नागिलागांव, कोटगाड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों पर विशेष जोर देते हुए गौरा शक्ति ऐप की उपयोगिता की जानकारी दी गई तथा महिलाओं एवं ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना तत्काल 1090, 1098 एवं 112 हेल्पलाइन नंबरों पर देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान लगभग 25 महिलाओं को गौरा शक्ति एप डाउनलोड कराया गया  । जागरूकता कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान स्थानीय कुमाऊँनी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग किया, जिससे ग्रामीणों ने जानकारी को आसानी से समझा और खुलकर अपनी समस्याएँ एवं जिज्ञासाएँ साझा कीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *