पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में –
कोतवाली जौलजीबी क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त एवं पुलिस टीम द्वारा स्थानीय बाजार क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में सरल एवं स्पष्ट भाषा में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की । वहीं चौकी मदकोट, मुनस्यारी क्षेत्र में चौकी प्रभारी योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों के बीच नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए अवैध भांग की खेती न करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया । जागरूकता बढ़ाने हेतु स्थानीय लोगों के बीच पोस्टर एवं पम्पलेट भी वितरित किए गए | पिथौरागढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधों पर नियंत्रण ही नहीं, बल्कि जागरूक समाज का निर्माण करना भी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध, नशे या किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सहभागी बनें ।
















Leave a Reply