पिथौरागढ़ | जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, वहीं थाना थल पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने/परोसने वाले ढाबा संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया ।

*50 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार*
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में अभियुक्त मनोहर जोशी निवासी बसन्त विहार, मुखानी, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा एक महिला से 50 लाख रुपये लेकर भुगतान के लिए चेक दिया गया था, किन्तु बैंक में प्रस्तुत करने पर चेक बाउंस हो गया। इस संबंध में न्यायालय में वाद विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त उपस्थित नहीं हुआ, जिस पर उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पिथौरागढ़ से गठित पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह, कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल शेखर बुढियाल एवं कांस्टेबल हेमन्त पटवाल द्वारा सर्विलांस टीम के अपर उपनिरीक्षक हेम चन्द्र एवं कांस्टेबल कमल तुलेरा की सहायता से हल्द्वानी में दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*थल में ढाबे पर अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई*
थाना थल पुलिस द्वारा क्षेत्र में होटल-ढाबा चेकिंग अभियान के दौरान एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचते एवं परोसते पाए जाने पर ढाबा संचालक चन्द्र बहादुर निवासी ग्राम बरड़, थाना थल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा एवं हेड कांस्टेबल शंकर सिंह द्वारा की गई कार्रवाई में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
















Leave a Reply