पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में साइबर अपराध के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने एक युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले युवक की पहचान कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है । पिथौरागढ़ निवासी एक युवती द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो का (AI) के माध्यम से गलत एवं आपत्तिजनक रूप से संपादन कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है, जिससे उसकी छवि धूमिल हुई तथा वह मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान है । मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 66(C) आईटी एक्ट एवं धारा 351(3)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया | एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की गई। जांच के दौरान फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार निवासी धानाचुली, जनपद नैनीताल के रूप में हुई । अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त तक पहुंचकर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की फोटो वायरल करने वाले युवक पर पिथौरागढ़ पुलिस का शिकंजा अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू |
















Leave a Reply