पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस परिवार ने वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ जनसेवा और पुलिस सेवा का दायित्व निभाने वाले अपने वरिष्ठ साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके योगदान को नमन किया । सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत को 28 वर्ष 5 माह 21 दिवस की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया । वहीं मुख्य आरक्षी अभिसूचना कैलाश चन्द्र ने 40 वर्ष 8 माह 30 दिवस, मुख्य आरक्षी भुवन सिंह ने 17 वर्ष 8 माह 11 दिवस तथा आरक्षी पंकज देऊपा ने 20 वर्ष 9 माह 9 दिवस की सराहनीय सेवा पूर्ण कर विभाग से विदाई ली । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित समस्त पुलिस परिवार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की । अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा विभाग को दी गई सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाई गई उनकी जिम्मेदारियां आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेंगी तथा उनके योगदान को हमेशा सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा । समारोह के दौरान पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाएं प्रदान कर भावभीनी विदाई दी ।
वर्दी का सफर हुआ पूर्ण, सम्मान और गौरव के साथ दी गई भावभीनी विदाई कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की मिसाल रहे पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत सेवानिवृत्त |
















Leave a Reply