पिथौरागढ़ पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न SP अक्षय कोंडे ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण, डिजिटल पुलिसिंग व जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी हुए सम्मानित |

पिथौरागढ़ | पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, डिजिटल पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । साथ ही माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

*बैठक के प्रमुख बिंदु*
🔹 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान।
🔹 ई-साक्ष्य, ई-सम्मन एवं डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश।
🔹 सीएम हेल्पलाइन एवं सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।
🔹 सीसीटीएनएस डेटा की गुणवत्ता एवं समयबद्ध अपडेट पर विशेष जोर।
🔹 अभियोगों का शीघ्र विवेचनात्मक निस्तारण कर आरोप पत्र/एफआर न्यायालय में समय से प्रेषित करने के निर्देश।
🔹 ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 न्यायालयीय सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील।
🔹 अवैध भांग की खेती के विरुद्ध अभियान चलाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई।
🔹 सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अफवाहपूर्ण सामग्री पर प्रभावी निगरानी।
🔹 नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई।

बैठक में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचूला के.एस. रावत, आरआई नरेश चन्द्र जखमोला सहित जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *