पिथौरागढ़ | जनपद में संचालित कैलाश-मानसरोवर यात्रा, आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा सीजन तथा वर्तमान मानसून एवं आपदा सीजन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी डीडीहाट उमेश मलिक द्वारा कोतवाली डीडीहाट एवं कोतवाली अस्कोट में पुलिस कर्मियों का सम्मेलन लिया गया । सम्मेलन के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी महोदय ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आगमन को देखते हुए यात्रा मार्गों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, राहत एवं बचाव कार्यों हेतु सदैव तैयार रहने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए ।
कैलाश-मानसरोवर यात्रा एवं आपदा सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट सीओ डीडीहाट उमेश मलिक ने कोतवाली डीडीहाट एवं अस्कोट में लिया पुलिस कर्मियों का सम्मेलन |
















Leave a Reply