पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी व एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
*घटना/ गिरफ्तारी का विवरण*
टीम द्वारा सिल्थाम से मिशन इण्टर कालेज के बीच एक व्यक्ति से 41.5 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। बरामद हेरोईन की कीमत लगभग 12,25,000/-रूपये है ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदेश कुमार निवासी भाटकोट पिथौरागढ़ उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है ।
*पूछताछ में खुलासा*
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन नानकमत्ता से खरीदकर लाया था जिसे छोटी-छोटी बिट बनाकर ग्राहकों को बेचता था ।
पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
















Leave a Reply