ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 163 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई, 1 गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई । कोतवाली बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत महिपाल सिंह द्वारा शराब पीकर हुड़दंग करने पर वरिष्ठ उ0नि0 हरीश सिंह द्वारा पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया  । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर कुल 154 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *