पिथौरागढ़ | सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान एवं जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । मुनस्यारी पुलिस द्वारा ग्राम टोला, रिलकोट, पाचो, घनकर, बिल्जू, बुर्फू, मिलम (वाइब्रेंट विलेज) एवं कस्बा मुनस्यारी में भ्रमण कर ग्रामीणों एवं बुजुर्गों से संवाद स्थापित किया गया। एसओ अनिल आर्या मय टीम ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक आश्वासन दिया । झूलाघाट पुलिस द्वारा भी एसएचओ श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में ई-वाहन के माध्यम से मजिरकाण्डा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया ।
🔹 महिलाओं के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
🔹 युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।
🔹 ग्रामीणों को भांग की अवैध खेती न करने हेतु प्रेरित किया गया।
🔹 लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया ।
🔹 आपातकालीन सहायता हेतु 112 एवं 9411112982 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई।
















Leave a Reply