नशे की रफ्तार पर पुलिस का ब्रेक ऑपरेशन प्रहार में 12 चालक हिरासत में, वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब पीकर वाहन चलाकर अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस निम्न कार्यवाही की गयी । एसएचओ कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों की जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए पर दो वाहन चालकों क्रमशः कमल कन्याल व जगत सिंह को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पुलिस हिरासत में लेकर दोनों के वाहन सीज किये गये ।

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग के दौरान उपनिरीक्षक कमलेश जोशी, चौकी प्रभारी ऐंचोली मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 07 वाहन चालकों क्रमशः राकेश कापड़ी, सौरभ कुमार, दीपक पुनेठा, रोशन सिंह, वैभव पुनेठा, विजेन्द्र प्रसाद उर्फ प्रेम कुमार, सौरभ बिष्ट को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पुलिस हिरासत में लिया गया।

सएचओ धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी, उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नरेन्द्र सिंह भण्डारी को पुलिस हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।

एसओ थाना नाचनी मंगल सिंह मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दीवान राम को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।
सभी चालकों के वाहन सीज कर थाने में खड़े कर दिए गए तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

एसओ अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उ0नि0 बसन्त पन्त मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक अमन वर्मा को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *