कोतवाली धारचुला पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार 5.29 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली धारचुला पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया ।

कैसे हुआ खुलासा?*
धारचुला क्षेत्र में आर्मी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक बोलेरो चालक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। वाहन रोककर तलाशी लेने पर बोलेरो की डैशबोर्ड से 5.29 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक होत्याल निवासी हरिपुर गांगू विठौरिया नं.1, नैनीताल के रूप में हुई है।
आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है तथा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

पूछताछ में खुलासा
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह स्वयं हेरोइन का आदी है तथा उक्त नशीला पदार्थ वनभूलपुरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र से खरीदकर लाया था।

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *