पौड़ी पुलिस ने वन अधिनियम व चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में 02, वारंण्टियो को किया गिरफ्तार।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी वारंण्ट N.B.W वाद संख्या-952/23,धारा- 26 वन अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त सुमित बिष्ट को उसके घर से व वाद संख्या-5364/23, धारा-138 NI Act से संबंधित अभियुक्त जीवन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्तगण
1.जीवन कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी- एकता नगर कौड़ियां नजीबाबाद रोड कोटद्वार।
2.सुमित बिष्ट उर्फ घपलू पुत्र  उत्तम सिंह बिष्ट निवासी-नन्दपुर मोटाढाक कोटद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *