पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नशा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के साथ-साथ पंजीकृत अभियोगों में वांछित चल रहें अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं। जिसके क्रम में थाना थलीसैण पर पंजीकृत मु0अ0सं0-11/2025, धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित फरार चल रहे अभियुक्त विजय सिंह को बैजरों पुल से को गिरफ्तार किया गया| गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त विजय सिंह अपने साथियों के साथ नशा तस्करी विशेषकर गांजा तस्करी में लगातार सक्रिय है जिसके विरुद्ध धुमाकोट थलीसैण थानों पर NDPS Act के तहत अपराध पंजीकृत है जिसके फलस्वरुप इन पर गैंगस्टर एक्ट तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस गैंग के 04 सदस्य पूर्व में ही कारागार में निरूद्ध हैं और एक सदस्य को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पौडी पुलिस द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त रहने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.विजय सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह निवासी-मेलधार चौखाल थलीसैण जनपद पौडी गढवाल |
















Leave a Reply