शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस सख्त, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों के वाहन व डीएल किये जब्त ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना,यातायात प्रभारियों को सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व यातायत नियमों का उल्लंघन करने वाले चलाकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 11 वाहन चालकों (पौड़ी-04,कोटद्वार-06,यातायात कोटद्वार-01) के वाहनों को सीज कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 122 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही ।

नाम पता चालक शराब पीकर वाहन चलाने वाले
1. वाहन सं0-A/F (दुपहिया वाहन)-रजत सैनी पुत्र कैलाश सैनी, नि0- मौ0 गाजीपड़ाव,बिजनौर उ0प्र0
2. वाहन सं0-UP15EK6066 (चौपहिया वाहन)-श्याम सुन्दर पुत्र ओमप्रकाश, निवासी- नग्ला कंकरखेड़ा मेरठ
3. वाहन सं0-DL14C3367 (चौपहिया वाहन)-मौ0 वसीम पुत्र शरीफअहमद, निवासी-अलीपुर, धनसैनी नजीबाबाद बिजनौर
4. वाहन सं0-UK115690 (चौपहिया वाहन)-रंजीत सिंह पुत्र केदार सिंह, निवासी- लोरा पो0 तलवाडी, चमोली
5. वाहन सं0-UP14DX-8007 (चौपहिया वाहन)-हिमांशु त्यागी पुत्र लोकेश त्यागी, नि0- सुहाना, जिला गाजियाबाद उ0प्र0
6. वाहन सं0-UK15C-9671 (दुपहिया वाहन) -हरीश चन्द्र पुत्र सुग्रीव चन्द्र, निवासी- सौरखेत पौड़ी
7. वाहन संख्या UK 07 HC 5194-धीरज कुमार पुत्र किशन सिंह, कुमार निवासी हमटॉप एरिया धारचूला पिथौरागढ़
8. वाहन संख्या UK 12G5649-आशीष मेवाड़ पुत्र आलम सिंह, निवासी मेवाड़ भवन, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल
9. वाहन संख्या UK 12G2999-आकाश कुमार पुत्र हरीश कुमार, निवासी ग्राम पाली ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी
10. वाहन संख्या- UK 11598-प्रदीप नेगी पुत्र सोहन सिंह नेगी, निवासी- ग्राम निशानी पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *