फायर सर्विस पौड़ी द्वारा अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच करने के साथ-साथ फायर सुरक्षा का दिया जा रहा प्रशिक्षण ।

पौड़ी | मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी की पर्यवेक्षण में फायर यूनिट्स श्रीनगर द्वारा होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र श्रीकोट में प्रशिक्षणरत होमगार्ड कर्मियों को अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गई। जिसमें जवानो को आग के प्रकार व आग बुझने की विभिन्न प्रकार की विधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान किसी भी आगजनी की घटना में प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग व अग्निशमन उपकरणों के संचालन के संबंध मे जानकारी प्रदान की गई साथ ही मुख्य रूप से घरेलू LPG गैस सिलेंडर में लगने वाली आग व उससे बचाव सम्बन्धी जानकारी देने व इससे सुरक्षित रहने के उपाय के बारे में बताया गया । इसी क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पौड़ी श्री सुनील दत्त तिवारी के नेतृत्व में फायर यूनिट द्वारा श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत होटलों में जाकर अग्निशमन सुरक्षा से सम्बन्धित अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंगुशर) को चैक किया गया, इस दौरान होटल स्वामी को अग्निशमन यंत्रों को निरंतर कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक कर होटल के कर्मियों को आपातकाल की स्थिति में अग्निशमन उपकरणों को प्रयोग करने के विषय में जानकारी देकर उपकरणों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *