पौड़ी | एक श्रद्धालु निवासी उत्तर प्रदेश द्वारा चौकी नीलकंठ आकर बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन करने हेतु आये हुए है मंदिर में दर्शन के दौरान काफी भीड़-भाड़ होने के कारण उनका छोटा बच्चा (उम्र 5 वर्ष) उनसे कहीं अलग हो गया है हमारे द्वारा बालक को खोजने का बहुत प्रयास किया जा रहा है लेकिन मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण नहीं मिल पा रहा है। इस सूचना पर चौकी नीलकंठ पर तैनात पुलिस कार्मिकों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खोया पाया स्क्वायड की सहायता से काफी तलाश करने के पश्चात बच्चे को सकुशल ढूंढ़कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया जिस पर परिजनों द्वारा पौड़ी पुलिस का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया है ।
पौड़ी पुलिस द्वारा नीलकंठ मंदिर में यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही श्रद्धालुओं की त्वरित की जा रही सहायता ।
















Leave a Reply