पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में धोखाधड़ी से सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करने के साथ ही विवेचनात्मक कार्यवाही में तेजी लाकर त्वरित निस्तारण करने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक ली गई । इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी, ठगी जैसे मामलों की प्रगति के साथ साथ अब तक हुई विवेचनात्मक कार्यवाही की समीक्षा करना था। इन विवेचनाओं में ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर निस्तारण करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।
धोखाधड़ी से सम्बन्धित विवेचनाओं में जिन अभियुक्तों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हो गयी है उन्हे भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए और अभियुक्तों की चल और अचल सम्पत्ति की जांच करते हुए उनको अटैच करने की कार्यवाही की जाए । धोखाधड़ी से सम्बन्धित सभी सर्किल के विवेचक आपसी तालमेल से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, साक्ष्य से सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर आपस में साझा करें । धोखाधड़ी से सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, सभी क्षेत्राधिकारियों को लम्बित विवेचनाओं में अपने-अपने सर्किल के समस्त विवेचकों की समय समय पर मीटिंग लेकर उन्हे उचित दिशा निर्देश देकर विवेचनाओं का सफल निस्तारण करना सुनिश्चित करें । धोखाधड़ी से सम्बन्धित जिन अभियोगों में साक्ष्य संकलन करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विवेचकों को दूसरे प्रदेशों में जाना है वह सीआईयू व साइबर सैल के साथ समन्वय कर कार्यवाही करें । जिन-जिन अभियोगों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गैर प्रांत पुलिस टीम जानी है उस टीम को पूर्ण होमवर्क के पश्चात भली-भांति ब्रीफ करने के बाद ही भेजा जाए । धोखाधड़ी के सभी अभियोगों को अनावश्यक रूप से लम्बित ना रखा जाए साथ ही जिन अभियोगों में गिरफ्तारियां होनी है उनमें अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए व जिनमें नोटिस दिया जाना है उनमें नोटिस देकर विवेचनाओं का सफल सम्पादन करें।
















Leave a Reply