फॉरेन्सिक यूनिट श्रीनगर द्वारा पुलिस कार्मियों को वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन करने के साथ-साथ विभिन्न क्राइम किट का दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण।

श्रीनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा लागू हुए नये कानूनों के सम्बन्ध में पुलिस कार्मिकों को घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन, क्रइम किट व फोटो/वीडियोग्राफी करने के सम्बन्ध में व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के लिए प्रभारी फॉरेन्सिक यूनिट श्रीनगर को निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में प्रभारी जनपदीय मोबाइल फॉरेन्सिक यूनिट श्रीनगर टीम द्वारा महिला थाना श्रीनगर में महिला थाना श्रीनगर कोतवाली श्रीनगर, साईबर/सी0आई0यू0 यूनिट के कार्मिकों के साथ फॉरेन्सिक से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फॉरेन्सिक टीम द्वारा कृत्रिम घटनास्थल का निर्माण कर क्राइम सीन इवेस्टीगेशन किट, ड्रग डिटेक्शन किट, फिंगर प्रिंट किट आदि के प्रयोग करने सम्बन्धी जानकारी दी गई जिसमें सभी पुलिस कार्मिकों मुख्य रूप से विवेचकों को घटनास्थल का निरीक्षण व विश्लेषण कर साक्ष्यों के संकलन करने सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई। फॉरेंसिक टीम द्वारा कार्मिकों को घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलने कर साक्ष्यों की हैंडलिंग व पैकिंग करने, फिंगरप्रिंट किट का प्रयोग करते हुए फिंगर प्रिंट लेने एवं डीएनए परीक्षण कराने हेतु साक्ष्यों का संकलन करने में सावधानी बरतने के साथ ही इस दौरान ध्यान देने वाली मुख्य बातों के सम्बन्ध में जानकारी साझा की गई साथ ही इस दौरान सभी कार्मिकों से उनका फीडबैक लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *