कोटद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों के प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में निशा रावत निवासी- बरस्वार लैन्सडाउन द्वारा साईबर सेल कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के बैंक खाते में रजिस्ट्रर मोबाईल नम्बर को अपने नाम से पंजीकृत करवाकर UPI के माध्यम से आवेदिका के खाते से 1,50,211/- रू0 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गयी है । साईबर सैल टीम कोटद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंक नोडल अधिकारी से त्वरित सम्पर्क कर आवेदिका के बैंक खातों के लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त किया गया। जिसके पश्चात पीडिता के खाते से UPI के माध्यम से ठगी की गयी कुल 1,50,211/- रूपये की शत-प्रतिशत धनराशि को आवेदिका को वापस करा दी गयी है जो कि आवेदिका के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी है। साइबर सैल द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही से आवेदिका द्वारा साइबर सैल के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
ऑनलाइन ठगी की 1.5 लाख रू0 की धनराशि महिला के खाते में वापस लौटाकर पौड़ी पुलिस ने महिला के चेहरे पर लौटाई मुस्कान।
















Leave a Reply