पौड़ी
| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 (यातायात कोटद्वार-04, कोटद्वार- 03 लक्ष्मणझूला-03, व श्रीनगर-02) चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद में चलाये गये सघन चेकिंग में दैनिक कार्यवाही करते हुए यातायात श्रीनगर व कोटद्वार पुलिस द्वारा ओवर स्पीड करने वाले 10 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है ।
पौड़ी पुलिस के दैनिक चेकिंग अभियान क दौरान शराब के नशे में चल रहे 12 चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल किये निरस्त ।
















Leave a Reply